Spread the love

बड़ौत में हिंदू युवा वाहिनी ने लगाया निशुल्क कावड़ चिकित्सा शिविर

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। दर्शन समीक्षा

हिंदू युवा वाहिनी जनपद बागपत द्वारा बड़ौत स्थित पीएन शर्मा पार्क के निकट शिवभक्त कांवड़ियों के लिए निशुल्क कावड़ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कावडियों को प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयाँ एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं है। शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं बड़ौत विधानसभा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी जनपद बागपत के जिला प्रभारी आलोक शास्त्री ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी प्रत्येक वर्ष शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना संगठन का सौभाग्य है। कहा की ये शिविर 11 अगस्त तक संचालित रहेगा। शिविर शुभारम्भ अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, जिला संयोजक राकेश चौहान व जिला सह-प्रभारी योगेंद्र वैदिक ने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को पुण्य का कार्य बताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अरविंद खोखर, जिला मंत्री गुलबहार, जिला संगठन महामंत्री अमित सरोहा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, जिला मंत्री राजीव भारद्वाज, जिला मीडिया सह-प्रभारी आलोक शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *