पति फोन किया पुलिस स्टेशन बोला सर मेरी पत्नी रोज पतली सब्जी बनाती है। मुझे सूखी सब्जी पसंद है, लेकिन मेरी कोई सुनता ही नहीं। पुलिस बि तुरंत घर पर आए, फिर जो हुआ,,,

Spread the love

यूपी के बदायूं जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने मनपसंद सब्जी नहीं बनाई तो पति ने पुलिस बुला ली। अब युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्यौली गांव निवासी अरविंद कश्यप का कथित वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा में है।

दावा किया जा रहा है कि शराब के नशे में अरविंद ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचते ही उसने अपनी परेशानी बताई। साहब, मेरी पत्नी माधुरी कश्यप उर्फ कल्लो रोज पतली सब्जी बनाती है। मुझे सूखी सब्जी पसंद है, लेकिन मेरी कोई सुनता ही नहीं।

शराब पर पूछा सवाल, मिला ऐसा जवाब कि पुलिस भी रह गई अवाक
जब पुलिसकर्मियों ने अरविंद से पूछा कि वह इतनी शराब क्यों पीता है, तो उसने बिना झिझक जवाब दिया, साहब जब सरकार शराब बिकवा रही है तो पीते हैं। शराब तो हर कोई पीता है। उसका यह जवाब सुनकर आसपास मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *