देवतुल्य बोलबम कॉवरियों की सेवा में पूरे समर्पण भाव से सेवा में कार्यरत है-“अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा'” का महामंडलेश्वर काँवरिया सेवा शिविर
देवघर । प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
खिजुरिया रोड स्थित काँवरिया पथ में देवतुल्य बोलबम काँवरियों (शिव भक्तों) की सेवा में पूरे निष्ठा व समर्पण भाव से लगा है, अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा का “महामंडलेश्वर काँवरिया सेवा शिविर” इस शिविर में पूरे श्रावण मास भक्तों को निःशुल्क जल, शरबत, फल- केला, सेव इत्यादि एवं चिकित्सा की समुचित सुविधाएँ शिवभक्तों को आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है । मौके पर, जूना किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर व झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वरी नंद गिरी ऊर्फ रोज मौसी ने कहा कि विगत दो सालों से शिविर का संचालन किया जा रहा है। और, आने वाले समय में यह और भी वृहत् व भव्य रूप में नजर आएगा। इस बार काँवरिया पथ के दोनो ओर बड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसमें कांवरियों के निःशुल्क आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ताकि हरेक कॉवरियों को पूरा आराम मिल सके। मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने कहा कि किन्नर अखाड़ा द्वारा पूरे श्रद्धा व समर्पण भाव से संचालित यह शिविर सेवा की अनुठी मिसाल है और पूरे कावरियाँ पथ में यह शिविर चर्चा का विषय बना हुआ है। सेवा शिविर मे राजेश्वरी नंद गिरी (रोज मौसी), किन्नर मुस्कान, शबनम, लवली ,रूपा, अनुष्का, मौनी, राखी सहित महंत अजित सिंह रुद्र, आचार्य रूपेश पांडेय, राजवर्धन वत्स, दुर्गाबाबा एवं अन्य लोग सेवा कार्य में पूरे समर्पण भाव से तत्पर है।












Leave a Reply