हर तूफान तुम्हें गिराने नहीं बल्कि तुम्हें मजबूत बनाने आता है।समस्याएं.. जीवन का हिस्सा है, उनका सामना करना जीवन की एक कला है।

Spread the love

समस्याएं.. जीवन का हिस्सा है, उनका सामना करना जीवन की एक कला है।
परिस्थितियां जब तुम्हारी इच्छाओं के खिलाफ जाएं, तब शांत रहना सीखो…
क्योंकि ….
हर तूफान तुम्हें गिराने नहीं बल्कि तुम्हें मजबूत बनाने आता है।

ज़िद्दी लोगों से बहस मत कीजिए
उनसे क्षमा मांग लीजिए
आपका कीमती समय बचेगा
शांति भी बनी रहेगी
और वो खुश भी रहेंगे
अपनी आलोचना धैर्य से सुनें
यह हमारी ज़िन्दगी का मैल हटाने में
साबुन का काम करती है
यह ज़रूरी नहीं कि
पुनर्जन्म के लिए शरीर ही त्यागे
बुरे विचारों को त्यागने से भी
पुनर्नजन्म हो जाता है

सफलता के दो ही पायदान है
निरन्तर अभ्यास, और लगन
जिनके पास ये दो फौलाद है वे
असम्भव को भी संभव कर लेते हैं
यदि हम हर ओर से हार चुके हैं
तब भी घबराए नहीं
ईश्वर की शरण स्वीकार करें
वहां से उम्मीद की कोई किरण
अवश्य मिल जायेगी
जब भी लगें कि मन में तनाव
और उदासीनता है
तब प्रभु पर भरोसा कीजिए
शत-प्रतिशत फल पाने के लिए
हमें अपने आप को
शत-प्रतिशत झोंकना भी पड़ेगा

Dr PK Samantaray Ex PCMD AIIMS New Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *