ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया, पत्नी केट पीछे बैठीं, दोनों अर्थशॉट प्राइज कार्यक्रम में पहुंचे

Spread the love

ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया, पत्नी केट पीछे बैठीं, दोनों अर्थशॉट प्राइज कार्यक्रम में पहुंचे

मुंबई – ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाकर सबका ध्यान खींच लिया, इस दौरान उनकी पत्नी प्रिंसेस केट पीछे बैठीं थीं, दोनों अर्थशॉट प्राइज 2026 के फाइनलिस्ट से मिलने के लिए बांद्रा-वर्ली सी-लिंक के पास बांद्रा रिक्लेमेशन गार्डन पहुंचे थे, उन्होंने महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी का बना इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलाया, जो इस साल अर्थशॉट प्राइज का भारतीय फाइनलिस्ट है, इस मौके पर दंपति ने 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात की और उनके पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में जाना, अर्थशॉट प्राइज की स्थापना प्रिंस विलियम ने 2020 में की थी, इसमें 5 विजेताओं को 1-1 मिलियन पाउंड यानी करीब 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जाती है, इस बार यह पुरस्कार समारोह पहली बार भारत में हो रहा है, भारत से महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी के साथ महिला हाउसिंग ट्रस्ट भी फाइनलिस्ट है, शाही दंपति का यह तीन दिवसीय भारत दौरा है, जो बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ समाप्त होगा।