IPS Aditi Singh IAS Vivek Arya Love
Marriage
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी विवेक आर्य और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी अदिति सिंह की प्रेम कहानी को मंजिल मिल गई है.
15 नवंबर 2026 को आईएएस-आईपीएस की यह जोड़ी विवाह बंधन में बंध गई. 2021 बैच के इन अधिकारियों की प्रेम कहानी की शुरुआत LBSNAA प्रशिक्षण के दौरान हुई दोस्ती से हुई थी, जो अब सात फेरों तक पहुंच गई है. IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य की शादी हरियाणा के चरखी दादरी से लेकर उत्तर प्रदेश के मेरठ तक चर्चा में है.











