UP// मथुरा पुलिस और ANTF का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1.25 करोड़ का 250 किलो गांजा बरामद…

Spread the love

UP: मथुरा पुलिस और ANTF का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1.25 करोड़ का 250 किलो गांजा बरामद……!!

CO रिफाइनरी प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-2 पर की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से पकड़ा गया गांजे का जखीरा।

हरियाणा के नूंह निवासी 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से लाकर यूपी-हरियाणा सीमा पर खपाने की थी साजिश।

कार्रवाई के दौरान गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद।

क्षेत्राधिकारी (CO) प्रवीण तिवारी के अनुसार, मुख्य सप्लायर जितेंद्र और शमशेर सहित पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश जारी।