Spread the love

तालाब में रहने को मजबूर मुर्शिदाबाद के इकबाल की मदद को आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट

कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के किशोर इकबाल, जो एक दुर्लभ चिकित्सकीय समस्या के कारण लंबे समय तक तालाब में रहने को मजबूर था, को विशेष इलाज के लिए मुंबई लाया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी के निर्देश पर किशोर को एयरलिफ्ट कर मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डाक्टर उसकी जांच और उपचार करेंगे।

इकबाल के माता-पिता आर्थिक परेशानी के कारण लंबे समय तक उसका इलाज कराने में असमर्थ थे और मदद की अपील की थी। विशेषज्ञों ने लंबे समय तक पानी में रहने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चेतावनी दी थी।