बागपत//साधु नरेश नाथ फरार,अपनी गर्लफ्रैंड के भाई और उसके दोस्त की हत्या करके दफन का मामला, पुलिस 25 हजार रूपये के ईनाम का ऐलान किया

Spread the love

बागपत में अपनी गर्लफ्रैंड के भाई और उसके दोस्त की हत्या करके दफन करने वाला साधु नरेश नाथ फरार है. पुलिस ने नरेश नाथ की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रूपये के ईनाम का ऐलान किया है. मारे गये अंकित और इसरार के परिवार ने हत्यारे साधु के फुल एनकाउन्टर की मांग की है.

नरेश नाथ के अवैध संबध अंकित की बहिन से थे. साधु के साथ महिला की तस्वीरें वायरल हुई तो अंकित अपने दोस्त इसरार के साथ नरेश नाथ के पास मंदिर में पहुंचा. नरेश नाथ पहले ही उसकी हत्या की स्क्रिप्ट तैयार कर चुका था.

नरेश नाथ ने उनकी चाय में बेहोशी की दवा मिलायी. चाय पीने के बाद जब दोनों बेहोश हो गये तो उनको मंदिर परिसर में गड्डा खोदकर दफन कर दिया. जहां दोनों को दफ्न किया गया था, उसी जगह पर इंटरलॉक टाइल्स लगवाकर साधु नरेश नाथ कई दिनों तक धूनी रमाये रहा. दोनों की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस से जब तलाश हुई तो मंदिर में दोनों की आखिरी लोकेशन मिली.

पुलिस ने बाद में दोनों की लाशें मंदिर परिसर से बरामद की थी. हत्याकांड में शामिल साधु के चेले भी पुलिस ने अरेस्ट किये है.