रांची में चल रहा छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है।हेमंत सरकार को दिया 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम

Spread the love

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में चल रहा छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है।
रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुलता दहन किया।
छात्रों ने 20 अगस्त को सीएम आवास को घेरने की चेतावनी भी दी है।

छात्रों ने हेमंत सरकार को दिया 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम
बता दें कि झारखंड सरकार ने अब तक औपचारिक बात नहीं की है। आज एसडीओ और एडीएम भूख हड़ताल वाले छात्रों का हाल-चाल लेने पहुंचे थे। मीटिंग की कोई बात नहीं हुई। सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम है। वर्ना झारखंड के लाखों छात्र 20 अगस्त को हेमंत सोरेन से जवाब लेने उनके आवास जाएंगे और घेराव करेंगे।

छात्रों की मांगें मानने को तैयार नहीं हेमंत सरकार
गौरतलब है कि झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों के प्रोटेस्ट का आज 23वां दिन है। 22 दिनों तक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के बाद अब छात्रों ने अपना रुख बदल लिया है। छात्रों की हालत बिगड़ रही है लेकिन हेमंत सोरेन सरकार छात्रों की मांगें मानने को तैयार नहीं है।