पटेल सेवा संस्थान ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से किया झंडोत्तोलन
देवघर । प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा
स्थानीय पटेल चौक पर पटेल सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय पर्व 80 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मंडल द्वारा धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। झंडे को सलामी दी गई । इस अवसर पर वंदे मातरम ,भारत माता की जय एवं राष्ट्रीय गीत गाया गया ।साथ ही आजादी के अमर शहीद वीर सेनानियों को याद कर नमन किया गया । आगंतुकों के बीच जलेबी बा’टी गई ।झंडोतोलन कार्यक्रम में संजय मंडल ,सोनी केसरी , प्रभाष गुप्ता ,भूषण दुबे, कुसु राउत, हरिहर यादव ,धनंजय कुमार ,नवल किशोर ताती, जितेंद्र केसरी एवं अन्य अनेको लोग मौजूद रहे।











