श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा के ऐलान के बाद हाई अलर्ट, मथुरा में CRPF और कोबरा कमांडो ने किया फ्लैग मार्च
मथुरा– ब्रज क्षेत्र में 9 अगस्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 9 अगस्त को मथुरा में कारसेवा का ऐलान किया था। इसके बाद देश भर के संतों और अखाड़ों ने अपना समर्थन देते हुए मथुरा आने का आश्वासन दिया। इसे शुक्रवार को संतों की बैठक और पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दिया गया है। 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ आश्रम पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिला पूजन यज्ञ किया जाएगा जिसमें काफी संख्या में साधु संत शामिल रहेंगे।












Leave a Reply