Spread the love

कॉवरियों की सेवा में पूरे समर्पण भाव से सेवा में लगा है-“अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा'” का महामंडलेश्वर काँवरिया सेवा शिविर
देवघर । प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा

खिजुरिया रोड स्थित काँवरिया पथ में देवतुल्य बोलबम काँवरियों की सेवा में पूरे निष्ठा व समर्पण भाव से लगा है, अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा का “महामंडलेश्वर काँवरिया सेवा शिविर” ‌। इस शिविर में पूरे श्रावण मास भक्तों को निःशुल्क जल, शरबत, फल- केला, सेव इत्यादि एवं चिकित्सा की समुचित सुविधाएँ शिवभक्तों को आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है । मौके पर, अंतरराष्ट्रीय जूना किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर व झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री श्री १००८ माता जी राजेश्वरी नंद गिरी ऊर्फ रोज मौसी ने कहा कि विगत दो सालों से शिविर का संचालन किया जा रहा है। और, आने वाले समय में यह और भी वृहत् व भव्य रूप में नजर आएगा। इस बार काँवरिया पथ के दोनो ओर बड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसमें कांवरियों के निःशुल्क आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ताकि हरेक कॉवरियों को पूरा आराम मिल सके। मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता बृजभूषण रामने कहा कि किन्नर अखाड़ा द्वारा पूरे श्रद्धा व समर्पण भाव से संचालित यह शिविर सेवा की अनुठी मिसाल है। और समाज के लिए प्रशंसनीय एवं सराहनीय संदेश है। और पूरे कावरियाँ पथ में यह शिविर चर्चा का विषय बना हुआ है। सेवा शिविर मे राजेश्वरी नंद गिरी (रोज मौसी), किन्नर मुस्कान, शबनम, लवली ,रूपा, अनुष्का, मौनी, राखी सहित महंत अजित सिंह रुद्र, आचार्य रूपेश पांडेय, राजवर्धन वत्स, दुर्गाबाबा एवं अन्य लोग सेवा कार्य में पूरे समर्पण भाव से तत्पर है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रोज मौसी ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि वह अपने मिशन में सफल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *