चांद पर मचेगी तबाही, धरती से देखेंगे लोग; बुधवार को होगी फाल्कन-9 की टक्कर
वाशिंगटन। अमेरिकी दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का एक भटका हुआ ऊपरी हिस्सा बुधवार को भारतीय समयानुसार 12:05 बजे चंद्रमा से टकराने वाला है।
विज्ञानियों के अनुसार, टक्कर के समय इसकी रफ्तार करीब 8700 किलोमीटर प्रति घंटा (लगभग 2.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड या मैक-7) होगी।
हालांकि यह टक्कर पृथ्वी से सीधे दिखाई नहीं देगी, लेकिन विज्ञानियों का मानना है कि टेलिस्कोप की मदद से चंद्रमा की सतह से उठने वाला धूल का गुबार कुछ क्षणों के लिए देखा जा सकता है। अनुमान है कि यह गुबार करीब 50 किलोमीटर तक ऊपर उठ सकता है।












Leave a Reply