45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ ठगे, रायपुर में व्यापारी से एडवांस लेकर भागे ठग; सोशल मीडिया से हुआ था संपर्क
रायपुर में 45 करोड़ रुपए के नकली नोट खरीदने का सौदा करने पहुंचे कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपए लेकर आरोपी फरार हो गए। सोशल मीडिया के जरिए दोनों पक्षों की पहचान हुई थी।
सौदे को लेकर रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन रकम लेने के बाद आरोपी गायब हो गए। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस जांच कर रही है, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद कारोबारी ने आरोपियों से संपर्क किया।
कारोबारी की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक, प्राइवेट फर्म संचालक उमेश गुप्ता की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास बड़ी मात्रा में नकली नोट हैं। उन्होंने 1.13 करोड़ रुपए कैश के बदले 45 करोड़ रुपए के नकली नोट देने की बात कही थी।
इसे लेकर रायपुर और महाराष्ट्र में कई बार बैठकें हुईं। आरोपियों ने खुद को बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताकर भरोसा दिलाया कि तय समय पर नकली नोट दे देंगे। इस भरोसे में कारोबारी ने अलग-अलग किस्तों में 1.13 करोड़ रुपए उन्हें दे दिए।












Leave a Reply