इजरायल खुद का स्टील्थ फाइटर जेट और ‘अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल’ (UCAV) बनाने की योजना बना रहा है।

Spread the love

हथियारों को लेकर अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए इजरायल ने खुद का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाने का ऐलान किया है। इजरायल के एक सीनियर अधिकारी जो प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पिछले हफ्ते वॉशिंगटन गये थे उन्होंने इजरायली मीडिया को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इजरायल खुद का स्टील्थ फाइटर जेट और ‘अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल’ (UCAV) बनाने की योजना बना रहा है।

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जून महीने में भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भरता’ की तारीफ की थी और कहा था कि इजरायल भी भारत के ही नक्शे कदम पर चलेगा। उन्होंने इजरायली अधिकारियों को अमेरिका पर निर्भरता कम करने को कहा था। इजरायली पीएम ने कहा था कि उनका मकसद बाहरी देशों पर निर्भरता को न्यूनतम करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *