Spread the love

बाबाधाम में शिवभक्तों की सेवा हेतू स्वदेशी जागरण मंच ने -बोलबम निःशुल्क सेवा शिविर का किया भव्य शुभारंभ

देवघर । प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा

स्वदेशी अपनाने को बढावा देने एवं भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के मिशन को गति प्रदान करते हुए स्वदेशी जागरण मंच ने स्थानीय जलसार चिल्ड्रेन पार्क के निकट सेवा, समर्पण एवं अटूट श्रद्धा के साथ शिवभक्तों की सेवा हेतु बोलबम सेवा शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया । शिविर का उद्घाटन भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर किया गया। शिविर उद्घाटन में मंच के अखिल भारतीय राष्ट्रीय मेला प्रमुख सचिन बरियार, प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय,क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र सिंह,प्रांत कोष प्रमुख विष्णु सिंह, प्रांत सह संयोजक ज्ञानदीप टुडू,संपर्क प्रमुख अजय चौधरी दीपक, प्रांत मेला प्रमुख दिलीप वर्मा, प्रदेश समिति सदस्य जटाशंकर जी, कृषि प्रकोष्ठ प्रमुख अंजनी सिन्हा, प्रांत समन्वयक मनोज सिंह के कर कमलों संपन्न हुआ।इस मासव्यापी शिविर मे बोलबम शिव भक्तों हेतु निःशुल्क जल, शर्बत, नींबू पानी,चाय,फल – केला, सेव, अनार , अमरूद इत्यादि एवं अन्य जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी। सेवा शिविर में मंच के सदस्य एवं अन्य लोग सक्रिय रूप से तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर बाबा नगरी से झाररखण्ड प्रांत के लिए राष्ट्रव्यापी स्वदेशी समर्थक अभियान का भी शंखनाद किया गया। और बिगुल बजा कर शुरुआत की गई।मौके पर मंच के प्रान्त समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, अमर सिन्हा, गौरी शकर शर्मा, बाबू सोना श्रृंगारी, राजीव झा, ;बजेश सिंह, ममता कुमारी, वार्ड पार्षद सोनी केसरी , बबली बरनवाल, अतिस शंकर झा , चंद्रकांत सिंह, प्रेमलता बरनवाल, बीणा मंडल, आशा झा, तनुजा सिंह, दिनेश बरनवाल,संजीव सिंह, संगीता देवी, जयशंकर प्रसाद, नवीन सिन्हा, भवेश चौधरी, गोकर्ण सिंह, गुड्डू मोदी, पूनम प्रकाश, गिरीश सिंह, अजीत दुबे, इत्यादि भारी संख्या में कार्यकर्ता ‘मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *