द्वारका के नारकोटिक्स सेल में हुई CBI रेड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
दरअसल CBI ने रिश्वतकांड में रेड के दौरान सेल के इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर सुभाष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्र ने बताया कि जांच में सुभाष के 100 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
यही कारण है कि आगे की पूछताछ के लिए आज CBI यादव को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। यही नहीं इंस्पेक्टर का लिंक तीन IPS ऑफिसर से भी मिला है। इस बारे में CBI ने अपनी रिपोर्ट PMO को भी भेज दी है, जिसके बाद मामले में बड़ा एक्शन होना तय माना जा रहा है।












Leave a Reply