कहानी घर घर सी//कल रात करीब 11.30 बजे उनका फोन आया.. “कैसे हो?”मैने बताया अच्छा हूं ओह बोली अभी तक सीए नहीं मैने बोला क्यूं,,, ओह बोली,,,,

Spread the love

कल रात करीब 11.30 बजे उसका फोन आया.. “कैसे हो?”

मैंने बताया – “अच्छा हूं!”

वो बोली – “अभी तक सोए नहीं?”

मैंने जवाब दिया – “नहीं.. अभी तो नहीं!”

वो बोली – “आज शाम को तो बड़े हैंडसम लग रहे थे!”

मैं खुश होते हुए बोला – “जी, thnx!”

वो फिर बोली – “आज भी कयामत ढाते हो तुम!”

मैं भी इतराते हुए बोला – “अच्छा!”

वो बोली – “आज घर पे कोई है नहीं है – सोचा तुमसे बात करूं!”

मैंने पूछा – “बोलो, क्या बात करनी है?”

वो कुछ सकुचाते हुए बोली – “आपसे कुछ मांगू, मना तो नहीं करोगे!”

मैं तपाक से बोला – “नहीं! बोलो क्या चाहिए तुम्हें?”

उधर से आवाज आई – “मेरी कसम खाओ!”

मेरा जवाब – “तुम्हारी कसम.. बस! अब बोल भी दो!”

उसने कहा – “थोड़ी शर्म आ रही है!”

मैंने भी कह दिया – “अजी! शर्म काहे की.. खुल के बोल दो!”

वो हिचकिचाते हुए बोली – “वो.. वो आपके पास..

एक्स्ट्रा सिलेंडर है क्या?”

10 गाली ट्रंप को और 20 किसको किसको बकते हुए मैंने तुरंत फोन को पटक के दे मारा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *