WAR LIVE // इजरायली सेना (IDF) ने एक मानचित्र जारी कर समझाया है कि ईरानी मिसाइलों की रेंज कहां तक है. इस मानचित्र में भारत को भी ईरानी मिसाइलों की रेंज में दिखाया गया है

Spread the love

इजरायल ने बार-बार कहा है कि ईरान सिर्फ उसके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है. अब इजरायली सेना (IDF) ने एक मानचित्र जारी कर समझाया है कि ईरानी मिसाइलों की रेंज कहां तक है. इस मानचित्र में भारत को भी ईरानी मिसाइलों की रेंज में दिखाया गया है. यह पहला मौका है, जब इजरायली सेना ने इस तरह का मानचित्र जारी किया है. इसमें भारत के अलावा रूस और चीन के अधिकांश हिस्से और पूरे यूरोप को जद में दिखाया गया है.

आईडीएफ के X हैंडल पर पोस्ट की गई तस्वीर का कैप्शन है, “ईरानी शासन की धमकी न केवल इजरायल के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है.” इस पोस्ट में ईरानी मिसाइलों की रेंज वाली तस्वीर लगी हुई है. इसमें ईरान की मिसाइलों की 300, 1000, 2000 और 3000 किलोमीटर की रेंज में बांटा गया है. भारत का पश्चिमी क्षेत्र ईरान की 1000 किमी की दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की रेंज में है. इसके बाद आधा भारत 2000 किमी की रेंज वाली मिसाइलों और पूरा भारत 3000 किमी तक मार करने वाली मिसाइलों की रेंज में है.

Oplus_131072

सऊदी अरब के सीनियर अधिकारियों ने इजरायल और अमेरिका ने जिस तरह से ईरान पर हमला किया है उसको लेकर गुस्सा जताया है। सऊदी अरब किंगडम ने अपने खाड़ी के साथियों से कहा है कि वे ऐसे कोई भी कदम न उठाएं जिससे तेहरान या उसके प्रॉक्सी जवाब दें और यह इलाका एक बड़े झगड़े की ओर बढ़ जाए। सऊदी अरब की तरफ से ऐसा उस वक्त कहा गया है जब एक दिन पहले वॉशिंगटन पोस्ट ने दावा किया था कि ईरान पर हमला करने के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप पर प्रेशर बनाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि सऊदी अरब पोल खुलने के बाद मुंह बचाने की कोशिश कर रहा है।

मिडिल ईस्ट आई ने दो खाड़ी अरब सूत्रों के हवाले से बताया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को बहरीन, कुवैत, कतर और यूनाइटेड अरब अमीरात के नेताओं को यह संदेश भेजा है कि ईरान से तनाव भड़कने ना दिया जाए। यह मैसेज सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की तरफ से अरब पेनिनसुला में ईरान के जवाबी हमलों की आधिकारिक निंदा करने के तुरंत बाद दिया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *