तुलसी पूजन दिवस 2025// आज तुलसी पूजन पर अर्पित करें यह चीज, आएगी धन और खुशियां

Spread the love

तुलसी पूजन दिवस 2025: आज तुलसी पूजन पर अर्पित करें यह चीज, आएगी धन और खुशियां
⭕तुलसी पौधा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय हैं। तुलसी की नियमित पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और धन-वैभव बढ़ता है। कार्तिक माह में तुलसी विवाह करने की परंपरा है, वहीं हर साल 25 दिसंबर को ‘तुलसी पूजन दिवस’ मनाया जाता है। इसी दिन ईसाइयों का पर्व क्रिसमस भी आता है।

तुलसी पूजन दिवस के दिन विधिपूर्वक तुलसी की पूजा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस साल तुलसी पूजन के कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अगर आप आर्थिक परेशानियों या करियर में रुकावटों से जूझ रहे हैं, तो इस दिन तुलसी की जड़ में एक खास चीज अर्पित करना लाभकारी साबित हो सकता है। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन का शुभ मुहूर्त और सही उपाय।
साल 2025 में तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह परंपरा साल 2014 से शुरू हुई है। देश के कई साधु-संतों ने यह निर्णय लिया कि क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन लोग विधिपूर्वक तुलसी की पूजा करके घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव की कामना करते हैं।

तुलसी पूजन दिवस 2025 शुभ मुहूर्त

साल 2025 में तुलसी पूजन के लिए सबसे उत्तम समय सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, शाम के समय भी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा, जो 05:30 बजे से 07:00 बजे तक है। इस समय पर तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।

🪔तुलसी की जड़ में क्या अर्पित करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी पूजन के दिन तुलसी की जड़ में कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ये उपाय बहुत सरल हैं, लेकिन बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं।

कच्चा दूध और जल

तुलसी के पौधे पर जल और कच्चा दूध चढ़ाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके लिए आप स्टील या चांदी का लोटा लें और उसमें थोड़ी मात्रा में जल मिलाकर थोड़ा कच्चा दूध डाल दें। अब धीरे-धीरे इसे तुलसी की जड़ में अर्पित करें। ऐसा करने से घर में धन का ठहराव बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। माना जाता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा घर में बनी रहती है।

गन्ने का रस

ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि कर्ज या आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए तुलसी की जड़ में थोड़ी मात्रा में गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। यह उपाय मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में गन्ने का रस न डालें, क्योंकि इससे तुलसी का पौधा खराब हो सकता है। इन सरल उपायों को तुलसी पूजन के दिन विधिपूर्वक करने से ना केवल घर में धन की बरकत बढ़ती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण भी बना रहता है।
#जयतुलसीमईया_की
✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान
आप भी अपना जन्म विवरण भेजकर नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान से अपना वर्तमान, भूतकाल और भविष्य विस्तृत जानकारी ग्रह दोष और निवारण जान सकते है। कुण्डली बेचना हमारा व्यवसाय नही है आप से प्राप्त दक्षिणा पूर्ण रूप से विकलांग ऑपरेशन के सहयतार्थ नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में प्रेषित की जाती है।
दक्षिणा 501₹
Paytm no9416770784
Bank account no 06732010001150
IFSC Code PUNB 0067310
Punjab National Bank Palwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *