Spread the love

व्यायामशाला,देवघर में मां दुर्गा की पूजा व आराधना से माहौल हुआ भक्तिमय

देवघर। प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा

स्थानीय एम० आर० टी० चौक स्थित महावीर व्यायामशाला में श्री श्री 108 महावीर व्यायामशाला सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित शक्ति के आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा पर मां दुर्गा की पूजा- अर्चना पूरे विधि विधान के साथ धूमधाम से की जा रही है। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को एवं इर्द-गिर्द के क्षेत्रों को पुष्पों एवं रंग -बिरंगे आकर्षक लाइटों द्वारा सजाया गया है। पूरा महावीर व्यायामशाला परिसर पूरे उत्साह के साथ मां की आराधना में डूब गया है। मां की जयकारों के साथ भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्तगण श्रद्धा के साथ मां का दर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के कर्मठ और समर्पित सदस्य पुरी निष्ठा समर्पण व श्रद्धा के साथ लगे हुए हैं।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सम्मेलन मे 24 एवं 25 अक्टूबर को होगा गोड्डा में महाजुटान
देवघर ।

Oplus_131072

स्थानीय बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में एक आवश्यक विशेष बैठक आहूत की गई । बैठक में मंच के प्रांत समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने तथा स्वदेशी विचार को जन जन तक पहुंचाने एवं समाज को स्वदेशी जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को गोड्डा के भारत भारती पब्लिक स्कूल में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें देवघर से मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता महिला – पुरुष के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। इस सम्मेलन से स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इस अवसर पर गोड्डा शहर में स्वदेशी संदेश यात्रा भी निकाली जाएगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और समाज को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर से मंच के पदाधिकारीगण एवं मेहमान भारतवर्ष से शिरकत करेंगे ।मौके पर मंच के जिला संयोजक संजय सिंह ,श्री प्रभाष गुप्ता ,माया केसरी ,श्री गौरी शंकर शर्मा ,मिथिलेश बाजपेई, महेश दुबे ,सुप्रिया गुप्ता ,प्रीति प्रिया, विपिन सिंह ,सुधीर कुमार सिंह, निलेश सिंह, गिरीश सिंह ,ए० मुखर्जी ,बबलू मित्रा, इत्यादि अनेकों सदस्य मौजूद थे।