यूपी के औरैया में अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय ब्लॉगर रानी की शादी
औरैया। औरैया जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी और सहार के अरियारी गांव निवासी रामसुगर की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है।
चर्चा का मुख्य कारण है कि रामसुगर 75 साल के हैं और ब्लॉगर रानी 30 साल की हैं। इन दोनों की पूरे रीति-रिवाज से शादी करने की तैयारी चल रही। पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
कमबख्त इश्क कुछ नहीं जानता न मानता है, सहार ब्लॉक के अरियारी गांव में रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी की कहानी भी कुछ ऐसी है।
दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रही हैं। करीब एक सप्ताह पहले दोनों की सगाई हुई, तब क्षेत्र में इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।











