TVS परिवार में संपत्ति विवाद गहराया, वेणु श्रीनिवासन ने कहा- हो गया बंटवारा; पत्नी और बेटी ने किया इनकार

Spread the love

TVS परिवार में संपत्ति विवाद गहराया, वेणु श्रीनिवासन ने कहा- हो गया बंटवारा; पत्नी और बेटी ने किया इनकार

चेन्नई। TVS मोटर्स और उससे जुड़ी कंपनियों के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन के परिवार में मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

वेणु श्रीनिवासन की पत्नी मल्लिका श्रीनिवासन और उनकी बेटी लक्ष्मी वेणु ने साफ तौर पर कहा कि परिवार में आर्थिक बंटवारे का मामला अभी सुलझा नहीं है। वेणु श्रीनिवासन की पत्नी और बेटी ने उन बातों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि संपत्ति का बंटवारा पूरा हो चुका है।