सहारनपुर नगर निगम में हंगामा – पार्षद टिंकू अरोड़ा और रईस पप्पू में हाथापाई, कुतुबशेर थाने में तहरीर
महापौर कार्यालय में हुई घटना, महापौर डॉ. अजय सिंह ने जांच के आदेश दिए – मेला गूगाल में कैमरा टेंडर को लेकर विवाद की चर्चा
सहारनपुर। नगर निगम प्रांगण में आज पार्षदों के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस मामले में पार्षद टिंकू अरोड़ा के विरुद्ध कुतुबशेर थाने में तहरीर दी गई है।
बताया जा रहा है कि पहले पार्षद प्रतिनिधि जफर अंसारी और टिंकू अरोड़ा के बीच नगर निगम प्रांगण में कहासुनी हुई। इसके बाद जफर ने पार्षद रईस पप्पू से कहा कि टिंकू ने उन्हें गाली दी है। इस बात को सुनकर पार्षद रईस पप्पू महापौर कार्यालय में जाकर टिंकू अरोड़ा से इस संबंध में बात करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और बीमार स्थिति में मौजूद टिंकू अरोड़ा हाइपर हो गए और रईस पप्पू को थप्पड़ मार दिए, वहीं जवाब में रईस पप्पू ने भी टिंकू अरोड़ा का मुंह नोच लिया।
सूत्रों के अनुसार पार्षद मंसूर बदर दिल्ली में हैं, उन्हीं के कहने पर थाने में तहरीर दिलाई गई है।
विवाद के पीछे मेला गूगाल में कैमरे लगाने के टेंडर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप बताया जा रहा है। चर्चा है कि टेंडर किसी और फर्म के नाम हुआ है, लेकिन टिंकू अरोड़ा पर ठेका लेने का आरोप लगाया गया, साथ ही नितिन जाटव को मेला वाइस चेयरमैन बनाए जाने को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि टिंकू आरोड़ा का इससे संबंध नहीं ठा
इस पूरे घटनाक्रम पर महापौर डॉ. अजय सिंह ने संज्ञान लिया है और कहा है कि कार्यालय में हुई घटना की कठोरता से जांच कराई जाएगी।
नितिन जाटव नें बिचबचाव किया जिससे शान्ति बनी
सोर्स: वेस्टरनहॉक
रिपोर्ट इरशाद खान मुंडन मुख्य सम्पादक वेस्टर्न हाक











