इंडियन नेवी का सेलर हनीट्रैप का शिकार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को शेयर की अहम जानकारी; कोयंबटूर से गिरफ्तार
कोयंबटूर। भारतीय नौसेना के 31 साल के एक नाविक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान की एक महिला इंटेलिजेंस ऑपरेटिव को रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है।
आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने पश्चिम बंगाल के प्रदीप मुखर्जी को तब गिरफ्तार किया, जब वह कोयंबटूर के रेड फील्ड्स में स्थित नौसेना के प्रमुख लीडरशिप ट्रेनिंग सेंटर आईएनएस अग्रानी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। प्रदीप 2014 में भारतीय नौसेना में नाविक के तौर पर शामिल हुए थे और विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात थे।











