अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों से मिल रही थी जान से मारने की धमकी
अमृतसर। शहर में बेखौफ अपराधियों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दी। वारदात के दौरान संधू को दो गोलियां लगी है।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, मैड संधू पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के पुत्र हैं और उनका निवास अमृतसर देहाती पुलिस के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में है।











