गुजरात//पति-पत्नी ने मिलकर अपनी ही सास, नानी और बहन को तकिए से मुंह दबाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बीमारी और कोरोना का झूठा ड्रामा रचकर शवों को घर में ही ठिकाने लगा दिया था

Spread the love

गुजरात के सूरत में चार साल पहले पति-पत्नी ने मिलकर अपनी ही सास, नानी और बहन को तकिए से मुंह दबाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बीमारी और कोरोना का झूठा ड्रामा रचकर शवों को घर में ही ठिकाने लगा दिया।

अहमदाबाद। गुजरात के सूरत जिले के कोसांबा इलाके से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। पति-पत्नी के एक खूनी खेल का पर्दाफाश 4 साल बाद तब हुआ, जब पुलिस ने घर के आंगन की खुदाई करके इंसानी कंकाल बरामद किए।

इस सनसनीखेज मामले में आरोपी पति-पत्नी ने मिलकर अपनी ही परिवार की तीन महिलाओं सास, नानी और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी थी और मौत को बीमारी या कोरोना का नाम देकर राज को दफना दिया था।