UP: इटावा में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा खुलासा, इन्फ्लुएंसर पर ₹1.75 करोड़ ऐंठने का आरोप; 113 ट्रांजैक्शन की रिपोर्ट SSP को सौंपी…….!!
जसवंतनगर के टोनू यादव ने SSP इटावा से गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अश्ववी यादव (शिवांगी यादव) समेत 5 लोगों पर ब्लैकमेलिंग और ₹1.75 करोड़ से अधिक की रंगदारी का गंभीर आरोप लगाया है।
आरोप है कि निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अप्रैल 2024 से मई 2026 तक करोड़ों रुपये ऐंठे गए, और अब 50 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम मांगी जा रही है।
पीड़ित ने सबूत के तौर पर 113 एंट्रियों वाली ‘संयुक्त वित्तीय लेनदेन सारांश एवं सत्यापन रिपोर्ट’ और एफिडेविट सौंपा है, जिसके अनुसार कुल ₹1,75,68,863 (एक करोड़ पचहत्तर लाख अड़सठ हजार आठ सौ तरेसठ रुपये) के लेनदेन का ब्योरा सामने आया है।
बैंक रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य रूप से शिवांगी यादव को ₹77.16 लाख (73 बार), मधुलता (मकान निर्माण) को ₹49.50 लाख, नीतू सिंह (बहन) को ₹38.50 लाख सहित विभिन्न माध्यमों से (जैसे ICICI बैंक से ₹52.18 लाख और ₹10 लाख कैश) भुगतान दर्शाया गया है।
आरोपी महिला पर परचून दुक











