केनिया//बकरी ढूंढते ढूंढते जंगल में गया मिलगाया सोना का भंडार , अभी 10,000 लोग उस छोटे से गांव में सोना खोदने और अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गए

Spread the love

केन्या के चेपोरोर गांव में एक चरवाहे को अपनी खोई हुई बकरी ढूंढते समय संयोगवश 3 ग्राम सोना मिला, जिसके बाद वहां ‘गोल्ड रश’ (सोना ढूंढने की होड़) मच गई।

पश्चिमी केन्या का चेपोरोर गांव (Cheporor village)।


33 वर्षीय मानसे लोमाचार (Manasse Lomachar) जो अपनी लापता बकरी की तलाश कर रहे थे।


तलाश के दौरान उनकी मुलाकात नदी के पास पानी छान रही महिलाओं से हुई, जहां उन्होंने भी हाथ आजमाया और उन्हें 3 ग्राम प्राकृतिक सोना मिला।
उन्होंने उस सोने को 36,000 केन्याई शिलिंग (लगभग $280 या 26,600 रुपये) में बेचा।
इस खबर के फैलते ही केन्या और पड़ोसी देश युगांडा से लगभग 10,000 लोग उस छोटे से गांव में सोना खोदने और अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गए