सहारनपुर – विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी, 3 पर FIR
सहारनपुर में विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।
पीड़ित को कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने पैसे ले लिए और फर्जी ऑफर लेटर थमा दिया। काफी समय तक वीजा न आने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











