पायल मैडम में आपको IAS बना दूंगी अगर हमारा सरकार आए तो,,,

Spread the love

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में मथुरा से सामने आया एक मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है. यहां समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता के वॉट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. आरोप है कि सपा नेता ने एक महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री से कहकर उन्हें सीधे IAS बनवाने का प्रलोभन दिया है. मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए तीखा हमला बोला है.
सपा नेता डॉ. राजन रिजवी के भेजे गए मैसेज का टेक्स्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है, ”पायल मैडम नमस्ते, अगर मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आपसे माफी मांगता हूं… आप एक एक्स्ट्रा औरा वाली महिला हैं. खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है और अपने काम में माहिर यानी आप कम्प्लीट वुमन हैं. मुझे आपकी पर्सनालिटी पर यह आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती.

अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको चीफ मिनिस्टर से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा. उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी एवं ब्लेसिंग्स दोगी – डॉ. राजन रिजवी.

सोर्स: आज तक