सहारनपुर//महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने महिला बच्चे को ले गई, CCTV में बाहर निकलते दिखी

Spread the love

महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने महिला बच्चे को ले गई, CCTV में बाहर निकलते दिखी

सहारनपुर– जिला महिला अस्पताल में सोमवार को नवजात शिशु चोरी होने से हड़कंप मच गया। प्रसव के करीब 12 घंटे बाद ही एक महिला बच्चे को उसके पिता से टीका लगवाने के बहाने गोद में लेकर गायब हो गई। महिला ने बच्चे के पिता को टीके का कार्ड लाने के लिए भेज दिया था। पिता कार्ड लेकर वापस लौटा तो महिला और उसका नवजात बेटा दोनों वहां से गायब थे। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची जनकपुरी पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सफेद कपड़े पहने एक महिला नवजात को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर जाती दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध महिला की पहचान और बच्चे की तलाश में जुटी है।