ओडिशा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, छह बच्चों समेत 12 की डूबने से मौत……!!
ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में छह बच्चों सहिक कम से कम 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ज्यादातर घटनाएं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुईं।
पुलिस के अनुसार, ये घटनाएं सुंदरगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, भद्रक और कोरापुट जिलों में हुईं।











