BIG BREKING
अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ तेज!
अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उसके Space Force के पास कक्षा (Orbit) में “Space Control Weapons” मौजूद हैं।
अमेरिकी Air Force Secretary Troy Meink ने 14 सितंबर को कहा कि ये हथियार विरोधी देशों की कार्रवाई के खिलाफ अमेरिकी सैन्य बलों की रक्षा करने में सक्षम हैं। हालांकि, हथियार किस प्रकार के हैं, कितने हैं और उनकी वास्तविक क्षमता क्या है—अमेरिका ने इसका खुलासा नहीं किया है।
अब अंतरिक्ष भी नई महाशक्ति प्रतिस्पर्धा का मैदान बनता दिख रहा है।
चीन ने अमेरिका से “अंतरिक्ष में युद्ध की तैयारी बंद करने” की अपील की है।
हालांकि, यह कहना अभी सही नहीं होगा कि अमेरिका ने परमाणु या किसी विशेष प्रकार की मिसाइल को अंतरिक्ष में तैनात किया है। Outer Space Treaty अंतरिक्ष में परमाणु हथियार और अन्य WMD की तैनाती पर रोक लगाती है, लेकिन हर तरह के conventional space weapons पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है।
सबसे बड़ा सवाल:
क्या यह केवल deterrence है या फिर आने वाले समय में US–China–Russia Space Arms Race की शुरुआत?
अब युद्ध सिर्फ जमीन, समुद्र और आसमान तक सीमित नहीं रहेगा… अगला मोर्चा अंतरिक्ष हो सकता है। 🚀
The Ground Report











