Spread the love

घर-घर पधारे विघ्नहर्ता गणेश जी , फाइव स्टार क्लब द्वारा पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया गणेश पूजनोत्सव
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण गजमुख गणेश

देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

स्थानीय हरि किशुन साह रोड स्थित फाइव स्टार क्लब द्वारा पूरे श्रद्धा, आस्था, आराधना व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से गणेश पूजनोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंबईया धमाका 2026 के इस वर्ष का मुख्य आकर्षण गजमुख गणेश का भव्य आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान के साथ विधिवत पूजा कराई गई। गणपति को भोग लगाया गया। भजन व आरती की गई। आकर्षक सजावट किया गया। पूरा वातावरण गणपतिमय हो गया। आगंतुकों के बीच खीर एवं तेहरी का प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धा और आस्था के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरा परिसर गणपति के गूंज से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर भारी संख्या में सदस्यगण एवं नगरवासी मौजूद रहे।