बिजनौर में प्रधान पति ने यूट्यूबर को पीटा, प्रधान पति Youtuber को पूरे गांव में घुमाते हुए ले गए थाने, लेकिन पुलिस ने प्रधान पति समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Spread the love

बिजनौर में प्रधान पति ने यूट्यूबर को पीटा, प्रधान पति Youtuber को पूरे गांव में घुमाते हुए ले गए थाने

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गांव की सड़क और आसपास की समस्याओं का वीडियो बनाना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया. आरोप है कि वीडियो बनाने को लेकर ग्राम प्रधान पति और उसके समर्थकों ने यूट्यूबर के साथ सड़क पर मारपीट की. इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी उसे पकड़कर गांव की सड़कों पर घुमाते हुए थाने तक ले गए. मामले में पुलिस ने प्रधान पति समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला कोतवाली देहात थाना इलाके का बताया जा रहा है. शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक घटना 11 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है. पीड़ित का कहना है कि वह जुमा की नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद गया था. नमाज के बाद जैसे ही वह मस्जिद से बाहर निकला, तभी रामून उर्फ मुंशी नामक व्यक्ति ने उसे रोक लिया।