महिला परीक्षार्थियों के कपड़े उतरवाए, निजी अंगों को छुआ और वीडियो बनाया; बंगाल में बवाल

Spread the love

महिला परीक्षार्थियों के कपड़े उतरवाए, निजी अंगों को छुआ और वीडियो बनाया; बंगाल में बवाल

कोलकाता। बंगाल के हावड़ा जिले के सांकराइल स्थित सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थियों के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का गंभीर आरोप सामने आया है। परीक्षार्थियों का आरोप है कि तलाशी के नाम पर कुछ महिला बाउंसरों ने उनके अंतर्वस्त्र (अंडरगारमेंट) तक उतरवाए और निजी अंगों को छुआ।

परीक्षार्थियों की लिखित शिकायत के बाद सांकराइल थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आठ से 12 सितंबर तक चली परीक्षा के दौरान यह घटना होने का आरोप है। परीक्षा देने पहुंची कई युवतियों और महिला परीक्षार्थियों ने शिकायत की कि परीक्षा शुरू होने से पहले निजी एजेंसी की महिला बाउंसरों ने नकल रोकने के नाम पर उनकी तलाशी ली।