पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपाया, पति बोला- जेल से आकर इसके ‘शुगर डैडी’ को भी मारूंगा, फिर थाने में खुद जाकर सरेंडर किया और जुर्म कबूल किया।

Spread the love

पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपाया, पति बोला- जेल से आकर इसके ‘शुगर डैडी’ को भी मारूंगा……!!

असम के गुवाहाटी में कैब ड्राइवर पति ने चरित्र शंका में 24 वर्षीय पत्नी की दाव से काटकर बेरहमी से हत्या की।

वारदात के बाद शव का सिर धड़ से अलग कर प्लास्टिक बैग में लपेटा और फ्रिज के अंदर छिपा दिया।

दो दिन से परिजनों से संपर्क न होने पर पुलिस फ्लैट पहुंची, तो फर्श पर खून से लथपथ धड़ बरामद हुआ।

आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने हाटीगांव थाने में खुद जाकर सरेंडर किया और जुर्म कबूल किया।

कस्टडी के दौरान बेखौफ आरोपी ने मीडिया से कहा— हत्या का कोई पछतावा नहीं, बाहर आकर ‘शुगर डैडी’ को भी मारूंगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में 20 से अधिक बार रिहैब सेंटर जा चुका है।

मेडिकल जांच के दौरान आरोपी पति के एचआईवी (HIV) और हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित होने की भी पुष्टि हुई है।