प्रेम मंदिर में दिव्य श्री मदभागवत कथा व भव्य धार्मिक महोत्सव का धूमधाम से समापन
देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
देवनगरी में ठाढीदुलमपुर स्थित गंगा विश्व शान्ति सद्भावना धाम अवस्थित श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर (प्रेम मंदिर ) में चल रहे सात दिवसीय दिव्य श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ एवं भव्य धार्मिक महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत समागम के साथ हुआ। कथा के आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने अहंकार त्यागने का संदेश जनमानस को दिया। और कहा कि, मानव जीवन में विनम्रता अपनाते हुए सदैव हमेशा भगवान की शरण में रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्थापक सह राष्ट्रीय संत परम सदगुरु ब्रह्मर्षी डॉ० दुर्गेश आचार्य जी महाराज जी के सान्निध्य में आयोजित इस भक्तिमय दिव्य कथा में भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के प्रसँगो एवं ब्रह्मा के प्राकट्य की कथा सुनायी गयी। कथा के दौरान भक्ति गीतों की अनुपम प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। रोचक भक्तिमय भजनो की धुन पर श्रद्धालु झूमतें नजर आयें ।और पूरा परिसर एवं इर्द- गिर्द का क्षेत्र भगवान के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन को और अधिक भक्तिमय व रोचक बनाने में उत्तरकाशी, उत्तराखंड से आये कलाकार कृष्णा मिश्रा, अनिल नोडियाल, पंकज भट्ट और विनोद होलकर की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही। आयोजकों द्वारा अगले वर्ष और भी वृहत् ,विराट व बड़े स्तर पर आयोजन करने का संकल्प लिया गया । मौके पर ,राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस भव्य ,विराट,भक्तिमय आयोजन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद राय जी एवं आयोजकों की पूरी टीम के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।











