पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत: आलोक अग्रवाल
संगठन को किसान की तरह तन मन धन से सींचने की आवश्यकता/मोनू कुमार
प्रैस मीडिया एसोसिएशन पंजीकृत की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुआ मंथन, साज़िद सलमानी बने महानगर अध्यक्ष
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रैस मीडिया एसोसिएशन पंजीकृत से जुड़े पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं, पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पत्रकारों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों के सामने लगातार नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। आने वाले समय में पत्रकारों के सामने और अधिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, ऐसे में पत्रकारों की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के हित में नहीं बल्कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाना है। उपाध्यक्ष अबलीश गौतम ने कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध संगठन मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण प्रहरी है और लोकतंत्र में उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
महासचिव मोनू कुमार ने पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि पत्रकारों की आपसी फूट का लाभ उठाकर कई बार पत्रकारों को झूठे आरोपों और अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एक-दूसरे के साथ खड़े होकर इंसानियत और भाईचारे की भावना से काम करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के कल्याण एवं उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक के दौरान नई दिल्ली की मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के बाद महिला पत्रकारों शाहीन खान एवं सबीना खान के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट किए जाने के मामले पर भी पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को अपना कार्य करते समय सवाल पूछने और अपनी बात रखने का लोकतांत्रिक अधिकार है। पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
साज़िद सलमानी बने महानगर अध्यक्ष
बैठक के दौरान संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार साजिद सलमानी को प्रैस मीडिया एसोसिएशन पंजीकृत का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह संगठन को महानगर स्तर पर मजबूत बनाने तथा पत्रकारों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन आने वाले समय में पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को एकजुट करने का कार्य करेगा। पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी संगठन द्वारा सक्रिय भूमिका निभाने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अबलीश गौतम,संगठन मंत्री मुकेश मनवाल, उपाध्यक्ष कमल गर्ग, सचिव मुराद अली , सचिव अमिताभ कुनाल, सचिव महेश रज्जरवाल, सचिव हाकिम अली, सचिव सार्थक शर्मा, उपसचिव फहरत हुसैन,विनय जैन, नकुड़ अध्यक्ष नवनीश चौधरी, गंगोह अध्यक्ष इरशाद हमीद, ब्रजमोहन कौशिक, संजय कुमार, एसडी गौतम, सुमित कुमार,अजय खुराना, सुनील कुमार, अब्दुल ख़ालिद, एलिक सिंह, सलीम अहमद, जावेद अख्तर, राजन चौधरी, नरेंद्र त्यागी, विनय जैन, जैद अंसारी, मुदस्सर अली, अंसार खान, रियाज अंसारी ,अंजार खान, कासिम, रहमान, सुमित प्रधान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने तथा पत्रकारिता की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
सोर्स :दैनिक धारा न्यूज़ समाचार पत्र सहारनपुर











