Spread the love

श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना श्री कृष्णा जन्माष्टमी

गायिका प्रीति शिवानीवाल ने मनमोहक गिायिकी से दर्शको का मन मोहा

देवघर :प्रबेश गुप्ता दर्शन समीक्षा

स्थानीय श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पूरें धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायिका प्रीति शिवानीवाल ने भक्तिमय अनुपम प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। आध्यात्मिक और भक्तिमय गायिकी से श्रद्धालुगण ओत-प्रोत हो गए। गायिका ज्योति ने भी भक्तिमय भजनो से श्रोता को भाव विभोर कर दिया। श्री कृष्णा जन्माष्टमी के रंगों में सराबोर मंदिर परिसर रात्रि में श्री कृष्णा के जन्म के साथ भक्ति व उत्साह चरम पर पहुंचता गया।

भगवान का भोग व आरती के बाद देर रात तक भक्तों के बीच चरणामृत और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगे लाइटों पुष्पों व फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिषेक तुलस्यान, ज्योत्सना तुलस्यान, खुशी तुलस्थान एवं अन्य की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही। मौके पर, राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस भव्य विराट आयोजन पर आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।