बुलंदशहर// बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, अपनी पत्नी के बाल खींचकर जमीन पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पत्नी बचाव में झाड़ू से वार करती दिख रही है।

Spread the love

बुलंदशहर: बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

बुलंदशहर: पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पंडा के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में पूर्व विधायक अपनी पत्नी के बाल खींचकर जमीन पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पत्नी बचाव में झाड़ू से वार करती दिख रही है।

कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर पर थीं, तभी गुड्डू पंडित अचानक पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे।

अर्चना के अनुसार, दरवाजा खोलते ही गुड्डू पंडित ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं, इसके बाद बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।