किसी भी व्यक्ति से बात करना, चाहे वह दिन के किसी भी अजीब समय पर हो, अकेले ही महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकता _दिल्ली की एक अदालत

Spread the love

राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने एक व्यक्ति की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उसने अपनी पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की मांग की थी, और कोर्ट ने महिला के निजता के अधिकार को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति से बात करना, चाहे वह दिन के किसी भी अजीब समय पर हो, अकेले ही महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकता।

वहीं, एडिशनल सेशन जज शुनाली गुप्ता ने कहा कि भारतीय समाज अब ऐसा पिछड़ा समाज नहीं रहा है जहां किसी पुरुष से महिला की बातचीत को गलत या वर्जित माना जाए। यह मानते हुए कि उचित मामलों में निजता के अधिकार को निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के लिए सीमित किया जा सकता है, जज ने कहा कि निजता में किसी भी तरह का दखल उचित और तर्कसंगत होना चाहिए और यह अस्पष्ट शक या बिना सबूत के लगाए गए आरोपों पर आधारित नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *