बेनेजुएला में डबल भूकंप दो बार धरती हिली. पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, वहीं दूसरा 7.5 तीव्रता का था, इंटरनेट ठप,देश में इमरजेंसी का ऐलान

Spread the love

वेनेजुएला में बैक-टू-बैक आए दो भूकंपों ने देश में जबरदस्त तबाही मचाई है. देश के उत्तरी तट के पास बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं. राजधानी में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बार धरती हिली. पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, वहीं दूसरा 7.5 तीव्रता का था. यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किलोमीटर यानी करीब 17.3 मील दूर आया, जहां देश की कुछ सबसे बड़ी रिफाइनरियां स्थित हैं. भूकंप से पूरे वेनेजुएला में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर असर पड़ा है. देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.5 मापी गई. यह भूकंप 7.2 तीव्रता के एक ‘फोरशॉक’ यानी मुख्य भूकंप से पहले आने वाला झटके के ठीक 40 सेकंड बाद आया. इसके बाद, डरे हुए लोग अपने परिवार वालों और पालतू जानवरों के साथ इमारतें खाली करके सड़कों पर जमा होते नजर आए.

यूएस सुनामी चेतावनी केंद्रों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों के लिए खतरनाक लहरों की शुरुआती चेतावनी को रद्द कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *