Spread the love

एअर इंडिया की फ्लाइट AI479 गलती से पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी

22 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI479 दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। लैंडिंग के दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर ‘गो-अराउंड मैन्यूवर’ करते समय यह फ्लाइट गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस में चली गई। अमृतसर में खराब मौसम या रनवे क्लियर न होने की वजह से पायलट ने लैंडिंग कैंसिल कर दोबारा टेक-ऑफ किया। इसे एविएशन में ‘गो-अराउंड’ कहते हैं। मैन्यूवर के दौरान विमान पाकिस्तान की सीमा के करीब पहुंच गया और कुछ मिनट के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश कर गया! फ्लाइट सुरक्षित रही। कोई खतरा नहीं हुआ। पायलट ने तुरंत ATC से संपर्क कर सही रूट लिया और बाद में अमृतसर में सुरक्षित लैंडिंग कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *