8 महीने से फैक्ट्री में बंधक बनाकर कराई जा रही थी मजदूरी, पुलिस ने 12 श्रमिकों को कराया मुक्त
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री से 12 मजदूरों को छुड़ाया है। आरोप है कि श्रमिकों को झांसा देकर फैक्ट्री में लाया गया और फिर महीनों तक बंधक बनाकर काम कराया गया।
पीड़ितों के अनुसार उन्हें पर्याप्त भोजन तक नहीं दिया जाता था, सूखी रोटी पर गुजारा कराया जाता था। फैक्ट्री से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी और विरोध करने पर कथित तौर पर थर्ड डिग्री जैसी यातनाएं दी जाती थीं।
पुलिस की छापेमारी में पूरे मामले का खुलासा हुआ। आखिर कैसे मजदूरों को अपने जाल में फंसाया गया और किन परिस्थितियों में उनसे काम कराया जाता था, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।












Leave a Reply