उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति, पत्नी और प्रेमी मामले में जमकर बवाल मचा। दरअसल, मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक महिला अपने प्रेमी से एक होटल में मिलने पहुंची थी। किसी परिचित ने इसकी सूचना उसके पति को दे दी। सूचना के बाद होटल पहुंचे पति ने अपनी पत्नी को इसके प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा मचाया। इसी दौरान गुस्साए पति न केवल प्रेमी की डंडे से पिटाई कर दी, बल्कि उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर दोनो पक्षों को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, हस्तिनापुर के गणेशपुर रोड स्थित एक होटल में एक महिला अपने परिचित युवक के साथ ठहरी हुई थी। इसी दौरान किसी माध्यम से महिला के पति को इसकी सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही पति अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गया। होटल में महिला को युवक के साथ देखकर पति और उसके परिवार का गुस्सा फूट पड़ा।












Leave a Reply