हरिद्वार//अब पुजारी किसी भी श्रद्धालु, विशेषकर महिलाओं के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद नहीं देंगे।

Spread the love

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में अब पुजारी किसी भी श्रद्धालु, विशेषकर महिलाओं के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद नहीं देंगे। मंदिर ट्रस्ट के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने अपने मंदिर से इस नियम की शुरुआत की है। महंत ने कहा कि भक्त यहां माता रानी का आशीर्वाद लेने आते हैं। पुजारी भी भक्त हैं। वे दूसरे भक्त को क्या आशीर्वाद देंगे। कुछ सुवचन कहने हैं तो मुंह से कह सकते हैं।

महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि मंदिर से संबंधित कुछ शिकायतें मिलने के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु माता मनसा देवी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आते हैं। इसलिए, पुजारियों को केवल मौखिक रूप से आशीर्वाद देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *