Spread the love

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटे बाद दक्षिणी लेबनान में फिर से हमले शुरू हो गए. लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, शनिवार को इजराइली हवाई और ड्रोन हमलों में 5 लोगों की मौत हो गई.

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी NNA ने बताया कि इजराइली लड़ाकू विमान और ड्रोन ने रातभर और शनिवार सुबह तक नबातियेह इलाके में कई जगहों पर हमला किया. इन हमलों में कई घर और रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *